शादी का वादा कर मुकरने का आरोप, DSP अमित कुमार सिंह पर चुटिया थाने में FIR दर्ज

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना में लोहरदगा में पदस्थापित डीएसपी अमित कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामला एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने और शादी का झांसा देने के आरोप से जुड़ा बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. युवती का आरोप है कि डीएसपी अमित Kumar Singh लंबे समय से उससे शादी का वादा कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने चुटिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी फिलहाल लोहरदगा जिले में पदस्थापित हैं. वहीं, इससे पहले भी उनके खिलाफ इसी तरह की शिकायत सामने आने की चर्चा रही है, जिसके बाद उन्हें वहां से हटाया गया था.

फिलहाल चुटिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *