Ranchi/giridih: झारखंड की राजनीति से रविवार सुबह बेहद दुखद खबर सामने आई है। राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी तबीयत गंभीर हो गई।
अचानक बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तबीयत अचानक बिगड़ी। परिजन और करीबियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर सामने आते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
झारखंड सरकार में संभाल रहे थे अहम जिम्मेदारी
सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड की राजनीति में सक्रिय चेहरा थे और गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। राज्य सरकार में उन्हें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा समेत महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
राजनीतिक गलियारे में शोक
मंत्री के अचानक निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और उनके समर्थकों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। उनके आकस्मिक निधन को झारखंड की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर ने उनके क्षेत्र के लोगों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।