कर्रा में तिग्गा नदी पुल के नीचे बोरे में मिला अज्ञात युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

खूंटी/कर्रा: कर्रा थाना क्षेत्र में तिग्गा नदी पुल के नीचे बोरे में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर शव बोरे में बरामद किया गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में युवती की पहचान को लेकर जानकारी जुटा रही है और घटना से जुड़े संभावित साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *