हजारीबाग में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, इनोवा से 732 पीस शराब जब्त; दो गिरफ्तार

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

हजारीबाग: जिले के पदमा ओपी गेट के पास बरही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इनोवा वाहन से 732 पीस नकली विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को शराब की अवैध तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पदमा ओपी गेट के पास वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस ने एक इनोवा वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *