47 दिन से बंद जयपाल सिंह स्टेडियम का मेयर ने तोड़ा ताला, अंदर जाकर किया मॉर्निंग वॉक; प्रशासन ने फिर लगाया ताला

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: के जयपाल सिंह स्टेडियम में पिछले 47 दिनों से आम लोगों की एंट्री बंद थी। सोमवार सुबह रांची की मेयर रौशनी खलखो अपने समर्थकों के साथ स्टेडियम पहुंचीं और मुख्य गेट पर लगा ताला तोड़कर परिसर के अंदर प्रवेश किया। ताला टूटने के बाद मेयर अपने समर्थकों के साथ स्टेडियम परिसर में पहुंचीं और मॉर्निंग वॉक किया। हालांकि, इस घटना के करीब तीन घंटे बाद प्रशासन ने स्टेडियम को दोबारा बंद करा दिया।

मामले को लेकर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि स्टेडियम परिसर में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू थी। प्रशासन के मुताबिक, बिना अनुमति ताला तोड़कर परिसर में प्रवेश करना आदेश का उल्लंघन है। अब प्रशासन पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। इस घटनाक्रम के बाद जयपाल सिंह स्टेडियम को लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति भी सामने आई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *