असम में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता–सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत 5 कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

गुवाहाटी: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के पास डिगारू रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता से मिजोरम के सैरांग जा रही ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता–सैरांग एक्सप्रेस का इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के दौरान यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन की गति नियंत्रित नहीं हो पाने के कारण इंजन और पांच कोच पटरी से उतर गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंचे।

हालांकि, इस हादसे में राहत की बात यह है कि शुरुआती आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी यात्री के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे प्रशासन ने घटनास्थल पर राहत एवं बहाली कार्य शुरू कर दिया है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को सामान्य करना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *