अरगोड़ा में लूटपाट रोकने पहुंचे दारोगा घायल, कंधा फ्रैक्चर के बावजूद दो अपराधियों को दबोचा

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में ट्रक चालक से चाकू के बल पर लूटपाट कर रहे अपराधियों को पकड़ने पहुंचे दारोगा घायल हो गए। घायल होने के बावजूद अरगोड़ा थाना के एसआई मुकेश कुमार ने कार्रवाई जारी रखी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना हरमू स्थित बिजली ऑफिस के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ अपराधी ट्रक चालक को चाकू के बल पर डराकर लूटपाट कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अपराधियों को पकड़ने के दौरान एसआई मुकेश कुमार घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके कंधे में गंभीर चोट लगी और फ्रैक्चर हो गया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और पुलिस टीम के साथ मिलकर दो अपराधियों को पकड़ लिया। घायल एसआई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *