रांची के बूटी मोड़ में भीषण अग्निकांड, लाखों का सामान जलकर राख

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची के बूटी मोड़ स्थित तिरुपति पेट्रोल पंप के पास देर रात एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। दुकान से आग की ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास की अन्य दुकानों तक लपटें फैलने से रोकने में मदद मिली।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस घटना में दुकान में रखा सामान जलने से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस

रांची सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *