रांची में पुलिस अधिकारी के घर चोरी, ताला तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ करने की

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची में चोरों ने पुलिस अधिकारी के घर को निशाना बनाया है। सुजाता पटेल कंपाउंड में बीती रात पुलिस अधिकारी शशि गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर घर में रखे सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस घर से चोरी हुए सामान का ब्योरा जुटाने के साथ वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की छानबीन कर रही है। फिलहाल चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी और कुल नुकसान का आधिकारिक आकलन सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *