दिनदहाड़े HEC सेक्टर-2 में बड़ी चोरी, श्री किचन बर्तन दुकान से ₹2 लाख उड़ाए

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: HEC सेक्टर-2 मार्केट स्थित श्री किचन बर्तन दुकान में सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई। बताया जा रहा है कि एक चोर दुकान में घुसा और गल्ले में रखे करीब 2 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। घटना के बाद दुकान संचालक ने मामले की जानकारी जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध चोर की तस्वीर सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से HEC सेक्टर-2 मार्केट के दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *