गोड्डा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 100 लीटर महुआ शराब जब्त, भारी मात्रा में सामग्री नष्ट

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

गोड्डा:  जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ठिकाने पर छापेमारी की। SDPO गोड्डा के नेतृत्व में ग्राम पनदाहा में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 100 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की।

छापेमारी के दौरान 6 पैकेट टैबलेट, 10 किलोग्राम रानो (बखर) और लगभग 200 किलोग्राम जावा महुआ भी बरामद किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर ही जावा महुआ को नष्ट कर दिया ताकि इसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में न हो सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *