JPSC-JSSC रद्दीकरण के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा मामला, नवनियुक्त अफसरों की याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड सरकार की ओर से JPSC और JSSC की परीक्षाओं के साथ-साथ इन परीक्षाओं के आधार पर हुई नियुक्तियों को रद्द करने के आदेश को अब झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। सरकार के फैसले से प्रभावित नवनियुक्त अफसरों की ओर से अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं, जिन पर गुरुवार को हाईकोर्ट में दूसरी पाली में सुनवाई होगी।अब तक सरकार के आदेश के खिलाफ चार याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं। इनमें अवधेश कुमार, सौरभ सिंह, दीपमाला और सोनम कुमारी ने अपनी नियुक्ति रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती दी है। इन याचिकाकर्ताओं की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, पीयूष चित्रेश और अमृतांश वत्स अदालत में पक्ष रखेंगे। सरकार के आदेश के बाद बड़ी संख्या में नवनियुक्त अफसरों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में अब सैकड़ों अन्य प्रभावित अफसर भी हाईकोर्ट का रुख करने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि सरकार के फैसले से उनकी नियुक्ति और भविष्य सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा है। हाईकोर्ट में दायर इन याचिकाओं पर होने वाली सुनवाई से यह स्पष्ट हो सकता है कि सरकार द्वारा परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर अदालत का क्या रुख रहता है। मामले की सुनवाई पर प्रभावित अभ्यर्थियों और नवनियुक्त कर्मचारियों की नजरें टिकी हुई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *