रांची: झारखंड की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में 27 अक्टूबर को होने वाली मंत्रिपरिषद् की बैठक पर नजरें रहेंगी। मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित होने की संभावना है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बैठक झारखंड मंत्रालय, प्रोजेक्ट भवन, रांची में होगी। कैबिनेट की इस बैठक में राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, फिलहाल बैठक के एजेंडे और संभावित निर्णयों को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। अब सबकी निगाहें 27 अक्टूबर की बैठक पर टिकी हैं। देखना होगा कि राज्य सरकार इस बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी देती है और जनता के हित से जुड़े कौन से महत्वपूर्ण फैसले सामने आते हैं।