चुटिया में अवैध शराब के कारोबार पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, 3 लोग गिरफ्तार

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान टीम ने 62 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की और तीन लोगों को हिरासत में लिया। यह अभियान कोतवाली अंचल के सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी के दौरान कृष्ण साहू, सुकरा मुंडा और सुगिया देवी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों ने विभाग की ओर से निर्धारित जुर्माना जमा करने की इच्छा जताई है। जुर्माना भरने की स्थिति में उन्हें चेतावनी देकर छोड़े जाने की संभावना है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से चुटिया क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है। विभाग का अभियान अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *