रांची में 26 अक्टूबर को होगा अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, CM हेमंत सोरेन को मिला न्योता

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने वाली 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए गए हैं। प्रतियोगिता का समापन समारोह 26 अक्टूबर 2026 को खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित करने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), जैप प्रिया दुबे ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उनसे मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

मुलाकात के दौरान जैप के आईजी सुनील भास्कर और डीआईजी कार्तिक एस. भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार जताते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की। यह प्रतियोगिता पुलिसकर्मियों के बीच तीरंदाजी प्रतिभा और खेल कौशल को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है। रांची में होने वाले इस आयोजन के समापन समारोह को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *