MMDR Bill के खिलाफ JMM का बड़ा प्लान, हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में अहम बैठक आज

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक यानी MMDR Amendment Bill 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपना विरोध तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में JMM की विस्तारित केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ सभी जिलों के अध्यक्ष, जिला सचिव, महानगर अध्यक्ष, महानगर सचिव और जिला संयोजक शामिल हो रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से केंद्र के MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ आगे की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। JMM का आरोप है कि प्रस्तावित संशोधन से झारखंड के खनिज संसाधनों, राजस्व और राज्य के वित्तीय अधिकारों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन और विरोध प्रदर्शन की रणनीति तैयार कर सकती है। इसके अलावा बैठक में पार्टी के सांगठनिक ढांचे की समीक्षा, बूथ से जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होगी। माना जा रहा है कि बैठक के बाद MMDR Bill के विरोध में JMM की ओर से बड़े आंदोलन का ऐलान किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *