SIR के विरोध में JMM का राजभवन घेराव, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; ऊंट लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बुधवार को राजभवन घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया को लेकर विरोध जताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में JMM कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन को अलग अंदाज देते हुए कुछ कार्यकर्ता ऊंट लेकर राजभवन पहुंचे, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।

JMM नेताओं और कार्यकर्ताओं ने SIR को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और उनकी आपत्तियों पर गंभीरता से विचार किया जाए। राजभवन घेराव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *