रांची में अर्नब तूफान का असर, तेज हवा से पेड़ गिरा; कई वाहन चपेट में

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची में अर्नब तूफान का असर देखने को मिल रहा है। शहर में करीब 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। तेज हवा के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। रांची के प्रोजेक्ट बिल्डिंग परिसर में तेज हवा के चलते एक पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में परिसर में खड़े कई वाहन आ गए, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। तेज हवा के कारण शहर के अन्य हिस्सों में भी पेड़ और पेड़ों की टहनियां गिरने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *