प्रिंस खान गैंग पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गुर्गे दबोचे गए; हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद

Mahak Kumari
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

हजारीबाग: जिले में संगठित अपराध और रंगदारी नेटवर्क के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बड़कागांव और गिद्दी थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने देसी पिस्तौल, बम, जिंदा कारतूस, खोखा, मिसफायर गोली, मैगजीन, मोबाइल फोन और धमकी भरे पर्चे बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य अंकित कुमार पांडेय को पकड़ा गया। मोबाइल और टेलीग्राम चैट की जांच में उसके गिरोह के सदस्यों से संपर्क में होने की बात सामने आई। पूछताछ में पुलिस के अनुसार अंकित ने 25 जुलाई की रात 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर दो हाइवा वाहनों पर फायरिंग करने और गिरोह के नाम से धमकी भरे पर्चे छोड़ने की बात स्वीकार की।

अंकित की निशानदेही पर पुलिस ने ओम प्रकाश पांडेय उर्फ कौशल और कुणाल कुमार पांडेय को भी गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि हथियार और बम की बरामदगी के दौरान अंकित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से दो देसी बम, देसी पिस्तौल, जिंदा गोली, खोखा, मिसफायर गोली, हथियार की मैगजीन, पांच मोबाइल और चार धमकी भरे पर्चे समेत कई सामान बरामद किए। इसी अभियान के तहत दूसरी कार्रवाई में करमा कुमार साहू को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार वह सोशल मीडिया के जरिए राहुल दुबे और प्रिंस खान गिरोह तक हथियार और बम पहुंचाने में मदद करता था। उसकी निशानदेही पर साधु कुटिया जंगल से बम और देसी पिस्तौल की मैगजीन बरामद की गई। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही है। दोनों मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय संगठित अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *