रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक जलाशय में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही धुर्वा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जलाशय से व्यक्ति को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और वह जलाशय में किन परिस्थितियों में डूबा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।