भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों के लिए उमड़ी भीड़, लंबी कतार में घंटों इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 9 अक्टूबर को JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच के टिकटों की बिक्री आज से शुरू हो गई है।

टिकट खरीदने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक बिक्री केंद्रों पर पहुंच गए। टिकट लेने के लिए लंबी कतार लगी हुई है और लोगों को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, टिकटों की बिक्री धीमी गति से होने के कारण कतार में खड़े प्रशंसकों को परेशानी भी उठानी पड़ रही है।

व्यवस्था के तहत एक व्यक्ति को अधिकतम दो टिकट ही दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर रांची के क्रिकेट फैंस का उत्साह कम नहीं हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपनी पसंदीदा टीम को मैदान पर खेलते देखने के लिए टिकट लेने पहुंच रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *