रांची: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर तालाब में नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में तलाशी अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने बच्चे का शव तालाब से बाहर निकाला। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है।