रांची: बरियातू थाना क्षेत्र के मंडा बगीचा इलाके में रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। आपसी विवाद के बाद हुई गोलीबारी में टोनी लोहरा नामक युवक घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में रिम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे कुछ युवक मंडा बगीचा में जुटकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अचानक फायरिंग हो गई, जिसमें टोनी लोहरा को गोली लग गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी स्थिति फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है। टोनी लोहरा मूल रूप से रातू के कमड़े इलाके का रहने वाला बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी और बरियातू थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। फायरिंग की घटना में शामिल युवकों की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है। साथ ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना के पीछे की पूरी वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होगी।
You May also Like
- More News:
- Jharkhand News
- Ranchi News
- the News varta
- झारखंड न्यूज
- रांची न्यूज
- Hemant Soren
- Jharkhand Breaking News
- हेमंत सोरेन
- Jharkhand Police
- Jharkhand High Court
- Breaking News
- Jharkhand crime news
- रांची पुलिस
- Ranchi Breaking News
- झारखंड हाईकोर्ट
- झारखंड पुलिस
- झारखंड सरकार
- Jharkhand Latest News
- Ranchi Police
- झारखंड क्राइम न्यूज