हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर CM हेमन्त सोरेन ने की चादरपोशी, मांगी राज्य की खुशहाली की दुआ

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परंपरा के अनुसार मजार पर चादरपोशी कर झारखंड की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने उर्स के पावन अवसर पर राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि झारखंड में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की भावना और मजबूत हो। मुख्यमंत्री ने उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों और राज्यवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *