धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा CJP, आज सरकार संग तीसरे दौर की निर्णायक वार्ता

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अपने आंदोलन को लेकर लगातार सक्रिय है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कायम है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार दोपहर 3 बजे CJP प्रतिनिधिमंडल और केंद्र सरकार के बीच तीसरे दौर की महत्वपूर्ण वार्ता होने जा रही है। बैठक में पार्टी की पांच प्रमुख मांगों पर चर्चा होगी, लेकिन सबसे ज्यादा नजरें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर टिकी हैं।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि सरकार छात्रों और आंदोलनकारियों से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि CJP की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर कोई टिप्पणी नहीं की।

इस्तीफे के सवाल पर सरकार का रुख साफ नहीं

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा कि मुआवजे और कानूनी मामलों को लेकर सरकार ने सकारात्मक संकेत दिए हैं, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस मुख्य मांग पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करती है, तो लगातार बैठकों का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा।

लिखित आश्वासन की उम्मीद

रंका ने बताया कि पिछली बैठकों में कई मुद्दों पर सहमति बनी थी और उम्मीद है कि आज की बैठक में सरकार उन पर लिखित सहमति दे सकती है। उन्होंने कहा कि बातचीत आगे बढ़ी है, लेकिन आंदोलन की सबसे अहम मांग अभी भी अधूरी है। ऐसे में शनिवार की वार्ता आंदोलन की दिशा और भविष्य की रणनीति तय करने में निर्णायक साबित हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *