17 किलो अफीम मामले में आरोपी बदरूदीन मियां ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई जमानत की गुहार

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: 17 किलो अफीम बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी बदरूदीन मियां ने अब जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. आरोपी की ओर से उसके अधिवक्ता के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में बेल याचिका दायर की गई है.

बदरूदीन मियां को रांची पुलिस ने वर्ष 2024 में बरियातु थाना क्षेत्र से करीब 17 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद से ही वह न्यायिक हिरासत में है.

इससे पहले आरोपी ने झारखंड हाईकोर्ट में भी जमानत की मांग की थी, लेकिन मामले की गंभीरता और भारी मात्रा में अफीम बरामद होने को देखते हुए हाईकोर्ट ने उसकी बेल याचिका खारिज कर दी थी. अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने की उम्मीद है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *