मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिले तीन और विभाग, कार्य आवंटन में सरकार ने किया बड़ा बदलाव

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड सरकार ने विभागों के कार्य आवंटन में आंशिक फेरबदल करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जिम्मे तीन और महत्वपूर्ण विभाग सौंप दिए हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। नया कार्य आवंटन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इन तीन विभागों की मिली जिम्मेदारी

नई अधिसूचना के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही इन विभागों से जुड़े प्रशासनिक और नीतिगत कार्यों की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री के कार्यक्षेत्र में आ गई है।

पुरानी अधिसूचनाओं में किया गया संशोधन

मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि यह बदलाव पूर्व में जारी विभागीय कार्य आवंटन संबंधी अधिसूचनाओं में संशोधन करते हुए किया गया है। इनमें 6 दिसंबर 2024 की अधिसूचना संख्या-1679 और 18 अगस्त 2025 की अधिसूचना संख्या-1067 शामिल हैं।सरकार ने स्पष्ट किया है कि पहले की अधिसूचनाओं के माध्यम से आवंटित अन्य विभागों के कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी बाकी विभागों का आवंटन पहले की तरह ही प्रभावी रहेगा।

यह निर्णय संविधान के अनुच्छेद 166(3) और कार्यपालिका नियमावली-2000 के नियम 6(1) के तहत जारी किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *