पलामू में करमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

पलामू: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया गांव में करमा पूजा के विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कोयल नदी में विसर्जन के दौरान पांच बच्चों के डूबने की सूचना है। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

चार बच्चों के शव मिले, एक की तलाश जारी

स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने तुरंत नदी में बच्चों की तलाश शुरू की। तलाशी अभियान के दौरान अब तक चार बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक बच्चे की तलाश अभी भी जारी है। नदी में खोजबीन का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

घटना के बाद गांव में पसरा मातम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी शुरू की। घटना के बाद बोकेया गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *