बोकारो जैप-4 के DSP पतरस बरवा का तबादला, धनबाद रेल में मिली नई जिम्मेदारी

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड पुलिस प्रशासन में एक बार फिर तबादला किया गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश के बाद बोकारो स्थित जैप-4 में पदस्थापित डीएसपी पतरस बरवा का स्थानांतरण कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक पतरस बरवा को बोकारो जैप-4 से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी (प्रथम), रेल, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है। डीजीपी कार्यालय की ओर से इस संबंध में गत्यादेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश में संबंधित अधिकारी को अविलंब नए पद पर योगदान देने और इसकी अनुपालन रिपोर्ट विभाग को सौंपने का निर्देश दिया गया है। तबादले के बाद अब पतरस बरवा धनबाद रेल क्षेत्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *