झारखंड में फिर तेज होगा मानसून, 13-14 जुलाई को भारी बारिश के आसार; 17 जुलाई तक येलो अलर्ट

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग ने 17 जुलाई तक पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई को उत्तर-पूर्वी, मध्यवर्ती और दक्षिण-पूर्वी जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 14 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं जोरदार वर्षा होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। खासकर गर्जन और वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। प्रशासन ने भी लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *