“जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा जगन्नाथपुर मंदिर, शाम 5 बजे निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा”

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

राँची: के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में रथयात्रा महापर्व को लेकर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। बुधवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था और तड़के करीब 3 बजे से दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन-पूजन के लिए झारखंड समेत विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।

मंदिर परिसर ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंज उठा है। भक्त पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। रथयात्रा महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।

शाम 5 बजे भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। जगन्नाथपुर की रथयात्रा झारखंड की सबसे प्राचीन और प्रमुख धार्मिक परंपराओं में से एक है, जो हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *