नामकुम में बंद मकान से मिला सिर कटा युवक का शव, कई दिनों से कमरे में सड़ रही थी लाश

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के तेतरी टोली में एक बंद निर्माणाधीन मकान के कमरे से युवक का सिर कटा शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत काफी खराब थी और वह कई दिनों से कमरे में पड़ा होने के कारण सड़-गल चुका था।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती तौर पर घटना को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस के अनुसार, युवक लंबे समय तक फांसी पर लटका रहा, जिसके कारण उसका सिर धड़ से अलग हो गया।

हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं, मृतक की पहचान भी अब तक नहीं हो सकी है, जो पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

मौत की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *