रेस्टोरेंट गोलीकांड के दो शूटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

जमशेदपुर: 26 सितंबर को रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कथित शूटर घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान दोनों अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर 26 सितंबर की रेस्टोरेंट फायरिंग के पीछे की पूरी कहानी और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *