61 दिनों तक राहगीरों की प्यास बुझाती रही ‘अग्रसेन धारा’, अग्रवाल युवा सभा की सेवा पहल को मिली सराहना

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: भीषण गर्मी के बीच अग्रवाल युवा सभा, रांची द्वारा संचालित नि:शुल्क चलंत प्याऊ “अग्रसेन धारा” ने लगातार 61 दिनों तक शहरवासियों और राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराकर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में शीतल जल, सत्तू पानी, ग्लूकोज पानी, आम पानी, रूह अफज़ा शरबत समेत कई पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई।

सभा के अध्यक्ष रोहित सरावगी ने बताया कि यह सेवा दानदाताओं के सहयोग से पिछले चार वर्षों से लगातार संचालित की जा रही है और हर वर्ष इसका दायरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा की इस पहल को लोगों का भरपूर समर्थन और स्नेह मिल रहा है।

सभा के प्रवक्ता अमित बजाज ने बताया कि इस वर्ष अग्रसेन धारा ने श्रद्धानंद रोड, महावीर चौक, गांधी चौक, कोतवाली थाना, राजभवन, कचहरी रोड, पंडरा, लालपुर, सुजाता चौक, रेलवे स्टेशन, कांटाटोली, कोकर, बरियातू, बूटी मोड़ समेत शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं।

अग्रसेन धारा प्रभारी मयूर पोद्दार, मोहित अग्रवाल और निशान अग्रवाल ने पूरे अभियान को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया, जिसकी शहरवासियों ने खूब सराहना की।

वहीं, सचिन चेतन पोद्दार ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों और दोनों ठेला व टोटो चालकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निस्वार्थ सहयोग से यह 61 दिवसीय सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

अग्रवाल युवा सभा ने कहा कि भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *