रांची में चोरी की कोशिश के दौरान बड़ा हादसा, लाइसेंसी AK – 47 से चली गोली, बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी के अशोक नगर रोड नंबर 5B स्थित एक घर में देर रात चोरी की कोशिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी नितेश प्रियदर्शी के आवास में दो अज्ञात बदमाश चोरी की नीयत से घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड ने संदिग्धों को रोकने और डराने के लिए अपनी लाइसेंसी AK – 47 निकाल ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अफरा-तफरी के बीच अचानक हथियार से गोली चल गई, जो दुर्भाग्यवश बॉडीगार्ड को ही जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनते ही दोनों संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बॉडीगार्ड को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि गोली आखिर किन परिस्थितियों में चली और कहीं हथियार के इस्तेमाल में किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई। मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *