SIR पर कांग्रेस के आरोपों पर आदित्य साहू का पलटवार, कहा- ‘भ्रम और मनगढ़ंत कहानियों की राजनीति ध्वस्त

Mahak Kumari
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने SIR (Special Intensive Revision) को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के आधिकारिक संयुक्त बयान के बाद कांग्रेस और विपक्ष के आरोपों की सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग के सभी प्रमुख फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं और विपक्ष द्वारा मतभेद का दावा पूरी तरह झूठा है। आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति में झूठ और भ्रम फैलाना शामिल हो गया है। उनके मुताबिक, चुनाव आयोग की बैठक और संयुक्त प्रेस बयान के बाद SIR समेत चुनावी प्रक्रिया से जुड़े फैसलों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।

‘SIR समेत सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों की 26 सितंबर को बैठक हुई थी। इसके बाद चुनाव आयोग की ओर से संयुक्त बयान जारी किया गया, जिसमें SIR समेत प्रमुख फैसलों को सर्वसम्मति से लिया जाना स्पष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि 24 जून 2025 के मूल आदेश से लेकर विभिन्न चरणों की समय-सारणी तक सभी फैसले पूरे आयोग की सहमति से लिए गए। आदित्य साहू ने विपक्ष के उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें चुनाव आयोग के भीतर मतभेद होने का दावा किया जा रहा था।

‘हर पात्र नागरिक को मताधिकार दिलाने के लिए आयोग प्रतिबद्ध’

आदित्य साहू ने कहा कि चुनाव आयोग हर पात्र नागरिक की चुनावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों, मजदूरों और बेघर लोगों के लिए विशेष कैंप लगाने के साथ-साथ बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से छूटे हुए लोगों के घरों से फॉर्म एकत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद कांग्रेस और उसके सहयोगी दल कभी EVM तो कभी चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपने आरोपों को लेकर देश और संवैधानिक संस्थाओं से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

फॉर्म-6 को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना

भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष फॉर्म-6 को लेकर भी लोगों के बीच भ्रम पैदा कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि SIR के दौरान फॉर्म-6 के साथ जुड़े घोषणापत्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से वैधता स्पष्ट की जा चुकी है और गैर-SIR अवधि में निर्धारित नियमों के तहत पहले की तरह फॉर्म लागू हैं। आदित्य साहू ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर चुनाव आयोग, EVM और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को लेकर लगातार आरोप लगाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक, EVM और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े पुराने विवादों का जिक्र करते हुए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को सरकार के कामकाज पर आरोप लगाने की आदत हो गई है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह, राफिया नाज, मीडिया सह प्रभारी सतीश सिन्हा और नीरज सिंह भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *