रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उत्पाद सिपाही परीक्षा घोटाले में 169 आरोपियों पर चार्जशीट

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित धांधली के मामले में रांची पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद अदालत में करीब 2400 पन्नों का आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया है। इस चार्जशीट में 169 आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि प्रत्येक आरोपी की भूमिका का विस्तार से उल्लेख किया गया है और उनके खिलाफ जुटाए गए तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को भी आरोप पत्र का हिस्सा बनाया गया है।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तैयार हुआ आरोप पत्र

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मोबाइल डेटा, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। इन्हीं तथ्यों के आधार पर यह विस्तृत चार्जशीट तैयार की गई है। आरोप पत्र में यह भी बताया गया है कि परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश में किस आरोपी की क्या भूमिका रही।

अप्रैल में हुई थी भर्ती परीक्षा

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन इसी वर्ष अप्रैल में रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में किया गया था। परीक्षा से पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह प्रश्नपत्र लीक कर परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने तमाड़ क्षेत्र में छापेमारी कर कार्रवाई शुरू की थी।

तमाड़ थाना में दर्ज हुआ था मामला

इस पूरे प्रकरण में तमाड़ थाना कांड संख्या-21/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने लगातार जांच करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया और साक्ष्य एकत्र किए। अब अदालत में चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले की सुनवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *