झारखंड पुलिस एसोसिएशन का बड़ा फैसला, चरणबद्ध आंदोलन स्थगित; मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद लिया निर्णय

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने 8 सितंबर 2026 से प्रस्तावित राज्य स्तरीय चरणबद्ध आंदोलन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। यह निर्णय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद एसोसिएशन की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया। पुलिस एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि आंदोलन से जुड़े आगामी निर्णय परिस्थितियों की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। 8 सितंबर से शुरू होने वाला चरणबद्ध आंदोलन अब अगले आदेश तक नहीं होगा। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में शोक का माहौल है। उनके निधन के बाद कई संगठनों और संस्थाओं ने अपने कार्यक्रम स्थगित कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *