निशा भगत मामले में CBI जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार, JPSC-CGL पर भी घेरा सरकार को

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

जमशेदपुर: निशा भगत आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सीबीआई जांच की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजे जाने का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार जताते हुए इसे निष्पक्ष जांच की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।हालांकि, रघुवर दास ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब निशा भगत मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा की जा सकती है, तो लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा मामलों में ऐसी पहल क्यों नहीं की जा रही है?

रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अपना बहुमूल्य समय, मेहनत और भविष्य लगाया है। परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों के मन में कई सवाल हैं, जिनका जवाब मिलना जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की भी सीबीआई जांच की अनुशंसा की जाए। रघुवर दास ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि युवाओं को न्याय मिले और प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर उनका भरोसा कायम रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *