“दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध की ओर बढ़ रही, मानवता को बचाने के लिए युद्ध पर लगे विराम” : जेपी पांडेय

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता एवं झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने विश्व में बढ़ते युद्धों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि ईरान-इजरायल, अमेरिका-ईरान और रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन युद्धों को नहीं रोका गया तो पूरी मानव सभ्यता गंभीर संकट में पड़ सकती है।

जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और वैश्विक शक्तियों की बढ़ती भागीदारी ने परमाणु युद्ध की आशंका को भी बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, तेल और गैस की कीमतों तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण समुद्री मार्गों पर संकट गहराने से भारत समेत दुनिया के कई देशों में ऊर्जा संकट उत्पन्न होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी सैन्य संघर्ष मानवता के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। यदि यह संघर्ष और व्यापक रूप लेता है तो आने वाली पीढ़ियों को इसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा। मानव सभ्यता की रक्षा के लिए सभी देशों को शांति और कूटनीति का मार्ग अपनाना चाहिए।

जेपी पांडेय ने कहा कि परमाणु हथियारों की होड़ मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हमें ऐसी दुनिया के निर्माण का संकल्प लेना होगा, जहां युद्ध नहीं बल्कि शांति और सह-अस्तित्व को महत्व मिले। उन्होंने लोगों से मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व शांति और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत हैं और देशवासियों को उनके प्रयासों को मजबूत करना चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *