मांडर मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार; कई अन्य की तलाश जारी

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: मांडर थाना क्षेत्र में युवती के साथ हुई गंभीर घटना के मामले में रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में आयुष उरांव, पापड़ मुंडा उर्फ प्रकाश मुंडा, रामलुस कुजूर, रंजित उरांव, उमेश भगत, दीपक उरांव, राम उरांव, विकास उरांव तथा एक नाबालिग शामिल है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे तथ्य भी मिले हैं, जिनके आधार पर पीड़िता के कथित पति की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। वह फिलहाल केरल में रह रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने लगातार अभियान चलाते हुए रविवार सुबह तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, फरार अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए बयान के अनुसार, वह पिछले दो वर्षों से एक युवक के साथ रह रही थी। युवक के रोजगार के सिलसिले में केरल जाने के बाद वह उसके घर पर रह रही थी। पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार शाम कुछ लोग उसे जबरन अपने साथ ले गए। बाद में घर पहुंचकर उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और मामला दर्ज कराया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *