JPSC केस: श्वेता गुप्ता और अभय तिवारी को फिलहाल राहत नहीं, 25 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में जेल में बंद अभय तिवारी और श्वेता गुप्ता की जमानत याचिका पर मंगलवार को रांची स्थित CID की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। हालांकि, अदालत ने फिलहाल जमानत पर कोई फैसला नहीं सुनाया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने CID को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि केस डायरी आने के बाद ही दोनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर आगे सुनवाई की जाएगी। इसके लिए 25 अगस्त की तारीख तय की गई है।

श्वेता गुप्ता पर क्या है आरोप?

श्वेता गुप्ता JPSC में उप परीक्षा नियंत्रक (Deputy Exam Controller) के पद पर कार्यरत थीं। JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान CID ने उन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं।

अभय तिवारी पर भी गंभीर आरोप

वहीं, JPSC परीक्षा में सफल होकर नौकरी पाने वाले अभय तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी गलत तरीके से नौकरी दिलाने में भूमिका निभाई। मामले की जांच में CID इस एंगल को भी खंगाल रही है।

20 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर CID ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज की है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में अब तक 20 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मंगलवार को हुई सुनवाई में आरोपियों की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, विक्रांत सिन्हा और देवर्षि मंडल ने पक्ष रखा। अब दोनों आरोपियों की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी। उस दिन केस डायरी कोर्ट के सामने पेश होने के बाद जमानत पर सुनवाई आगे बढ़ेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *