इंस्टाग्राम के जरिए गैंग ऑपरेट: पाकिस्तान से बैठा प्रिंस खान रच रहा साजिश

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची/धनबाद: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान अब अपराध की दुनिया में डिजिटल हथकंडों का इस्तेमाल कर पुलिस को चकमा दे रहा है। हालिया जांच में खुलासा हुआ है कि वह पाकिस्तान में छिपकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए अपने गिरोह को संचालित कर रहा है।

पुलिस के अनुसार, “रेशमा परवीन” नाम की एक फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर प्रिंस खान अपने गुर्गों से संपर्क साध रहा है। इस आईडी में लड़की की तस्वीर और पहचान का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह आसानी से संदेह के घेरे से बाहर रह सके।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आमतौर पर संदिग्ध पुरुष नामों और मोबाइल नंबरों पर नजर रखी जाती है, लेकिन इस तरह की फर्जी महिला प्रोफाइल शुरुआती जांच में बच निकलती हैं। इन अकाउंट्स के जरिए गिरोह के सदस्य कोडवर्ड में बातचीत करते हैं, जिसमें हथियारों की सप्लाई, रंगदारी वसूली और ठिकानों की जानकारी साझा की जाती है।

विदेश में छिपे होने के बावजूद प्रिंस खान का नेटवर्क रांची और धनबाद में सक्रिय है। हाल के दिनों में कई व्यापारियों और प्रभावशाली लोगों को रंगदारी के लिए धमकियां दी गई हैं। मांग पूरी नहीं होने पर फायरिंग की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

इधर, पुलिस ने भी सख्त रुख अपनाते हुए गिरोह के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। हाल ही में हुई कार्रवाई में चार गुर्गों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हुए हैं।

पुलिस अब उन सभी संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है, जो इस फर्जी आईडी के संपर्क में थे। साइबर सेल की मदद से डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों और स्लीपर सेल का पता लगाया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *