त्योहारों से पहले सख्त हुई झारखंड पुलिस, DGP नताशा मिश्रा की हाई लेवल मीटिंग में बड़े निर्देश

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: आगामी त्योहारों को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीजीपी नताशा मिश्रा ने की, जिसमें सभी जिलों के एसएसपी, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। सभी जिलों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संभावित खतरों और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की गई। डीजीपी ने साफ कहा कि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जुलूस मार्गों और धार्मिक स्थलों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संवेदनशील इलाकों में ड्रोन सर्विलांस और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

अफवाहों पर सख्ती, सोशल मीडिया पर नजर

फर्जी खबरों और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को और मजबूत किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी संदिग्ध पोस्ट या मैसेज का तुरंत सत्यापन कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

महिला सुरक्षा और VVIP मूवमेंट पर विशेष ध्यान

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा और सीसीटीवी व ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी जाएगी।

इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए भोजन और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।

डीजीपी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएं, ताकि त्योहारों के दौरान पूरे राज्य में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था कायम रह सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *