JPSC घोटाले में बड़ा एक्शन! पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार, CID ने उठाया बड़ा कदम

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड में छात्रों के जारी प्रोटेस्ट मार्च के बीच JPSC को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते को CID ने गिरफ्तार कर लिया है। JPSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं की जांच के दौरान CID ने यह कार्रवाई की है। एल. खियांग्ते से जांच एजेंसी पहले भी पूछताछ कर चुकी है। अब उनकी गिरफ्तारी से इस पूरे मामले की जांच और तेज होने की संभावना है। एक तरफ JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्व JPSC चेयरमैन की गिरफ्तारी ने मामले को और गरमा दिया है। CID अब कथित परीक्षा गड़बड़ियों की पूरी कड़ी खंगाल रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे और कार्रवाई हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *