धनबाद में पुलिस-प्रिंस खान गैंग मुठभेड़: 12 राउंड फायरिंग, दो अपराधी घायल

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Dhanbad: धनबाद के भागाबांध और बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में सोमवार तड़के पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गैंग के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस दौरान दो अपराधी घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह पूरा मामला टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस (एयरपोर्ट थाना कांड संख्या 12/26) से जुड़ा हुआ है। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग का सक्रिय सदस्य कुबेर उर्फ मनीष सिंह लालपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में कुबेर ने कई अहम खुलासे किए। उसने बताया कि वासेपुर का अफजल अमन उर्फ “विराट कोहली” गिरोह का मुख्य संचालक है, जो शूटरों को हथियार और बाइक उपलब्ध कराता था। इसके बाद रांची पुलिस की टीम धनबाद पहुंची और बैंकमोड़ थाना में उससे गहन पूछताछ की गई।

घेराबंदी के दौरान चली गोलियां

सोमवार सुबह करीब 4:35 बजे जब पुलिस टीम भागाबांध इलाके में छापेमारी के लिए पहुंची, तो गिरफ्तार कुबेर और अफजल ने अपने साथियों को सतर्क कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने पुलिस टीम पर 10-12 राउंड फायरिंग कर दी, जिससे एक सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में छह राउंड फायरिंग की। इस दौरान कुबेर उर्फ मनीष सिंह और विक्की डोम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

हथियार और बम बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। इनमें दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस, पांच सुतली बम और 9mm व 7.65 एमएम के कई खोखे शामिल हैं।

आरोपियों पर केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में प्रिंस खान, गोपी खान, सुजीत सिन्हा, कुबेर, विक्की डोम, अफजल अमन, पप्पू पासवान, शादाब कुरैशी और जावेद खान समेत कई अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *