लालू यादव को कोर्ट से राहत, इलाज के लिए सिंगापुर यात्रा की मिली मंजूरी

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav को स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति मिल गई है। रांची स्थित अपर न्यायायुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने शुक्रवार को उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया।

बताया जा रहा है कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव का नियमित मेडिकल चेकअप सिंगापुर में होता है। डॉक्टरों ने उन्हें जून के पहले सप्ताह में जांच के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्होंने अदालत में पासपोर्ट जारी करने की मांग की थी।

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता होने के कारण उनका पासपोर्ट न्यायालय के अधीन था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए विदेश यात्रा की अनुमति दे दी। अब लालू यादव जल्द ही सिंगापुर रवाना हो सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *