रातू के गुरु गोबिंद विद्यालय में पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को नशा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित गुरु गोबिंद विद्यालय में मंगलवार (23 जून 2026) को विद्यार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी, यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-2 अजय आर्यन, रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो एवं पुलिस अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, एनडीपीएस अधिनियम, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग सहित विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों की विस्तृत जानकारी दी।
अधिकारियों ने छात्रों को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही ऐसे अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से समाज में जागरूकता फैलाने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *