शराब टेंडर मामले में ED के सामने पेश हुए रोहित उरांव, वित्तीय लेन-देन पर होगी पूछताछ

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। ED के दूसरे समन के बाद वह सुबह करीब 11 बजे पूछताछ के लिए एजेंसी के समक्ष उपस्थित हुए।

जानकारी के अनुसार, शराब टेंडर से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में ED रोहित उरांव से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी को मिले कुछ दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह आशंका जताई गई है कि झारखंड के चर्चित पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के साथ शराब टेंडर से संबंधित करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ था। बताया जा रहा है कि यह राशि कुछ वर्ष पहले बैंक खातों के माध्यम से ट्रांसफर की गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, शराब टेंडर मामले की जांच के दौरान ED ने पहले रोहित उरांव से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच में एजेंसी को कई अहम जानकारियां मिलीं, जिसके बाद उन्हें दोबारा समन जारी किया गया।

अब ED की पूछताछ में कथित वित्तीय लेन-देन, बैंक ट्रांजैक्शन और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर विस्तार से सवाल किए जा रहे हैं। जांच एजेंसी इस पूरे प्रकरण की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *