Ranchi: अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित Fire Services Week के तहत मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में डीजी (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा) एम.एस. भाटिया ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान एम.एस. भाटिया ने मुख्यमंत्री को अग्निशमन सेवा सप्ताह का आधिकारिक पिन मेमोरियल बैज पहनाया। यह बैज उन शहीद अग्निशमन कर्मियों की स्मृति और सम्मान का प्रतीक है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
मुलाकात के दौरान राज्य में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और आम लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी देने पर भी चर्चा हुई। हर वर्ष 14 अप्रैल से शुरू होने वाला यह सप्ताह लोगों को सुरक्षा मानकों के प्रति सतर्क रहने और आपात स्थितियों से निपटने के लिए जागरूक करने का संदेश देता है।